Search

 
 
 

सुब्रतो कप: अंडर-17 बालिका वर्ग में गुमला की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, त्रिपुरा को 3-1 से हराया

Gumla News: नई दिल्ली में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी राष्ट्रीय फुटबॉल कप प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लीग के तीसरे मुकाबले में त्रिपुरा की टीम को 3-1 से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की.
 
अंडर-17 सुब्रतो कप

Gumla News: नई दिल्ली में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी राष्ट्रीय फुटबॉल कप प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही संत पैट्रिक स्कूल, गुमला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग के तीसरे मुकाबले में त्रिपुरा की टीम को 3-1 से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की.

इसे भी पढ़ें: 

त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले में झारखंड की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. वीणा कुमारी ने लगातार दो गोल कर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई. इसके बाद सबरनी कुमारी ने तीसरा गोल दागकर झारखंड की स्थिति और मजबूत कर दी.

 

त्रिपुरा की टीम ने वापसी की कोशिश करते हुए एक गोल जरूर किया, लेकिन गुमला की खिलाड़ियों की मजबूत रक्षापंक्ति और शानदार तालमेल के सामने वह ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी. अंततः झारखंड ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया.

 

गुमला के आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली इन खिलाड़ियों ने साबित किया है कि उचित प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर मिलने पर छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं.

 

खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग तथा जिले से आवासीय प्रशिक्षक एवं कोच बीना केरकेट्टा भी मौजूद रहे. उनके मार्गदर्शन और लगातार उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा बना हुआ है.

 

गुमला की बेटियों की इस शानदार जीत पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. जिले के लोगों को उम्मीद है कि टीम आगामी मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन करेगी.

 

झारखंड की टीम का चौथा और अंतिम मुकाबला शनिवार को आर्मी पब्लिक स्कूल के साथ होगा. लगातार तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के बाद गुमला की बेटियों की नजर अब इस मुकाबले में भी जीत दर्ज कर अपने अभियान को और मजबूत करने पर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही