London : ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सहित कई सांसद, देश के नये नेता(पीएम) के रूप में लिज ट्रस की जगह लेने का ख्वाब देखने में जुट गये हैं. खबर है कि वे सभी आज शुक्रवार से समर्थन हासिल करने का प्रयास में लग गये हैं. बता दें कि ट्रस ने गुरुवार को 45 दिनों के उतार चढ़ाव वाले कार्यकाल के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने यह कहते हुए पद छोड़ा कि वह कर-कटौती संबंधी आर्थिक योजनाओं को पूरा नहीं कर सकीं. जानकारी है कि कंजरवेटिव पार्टी ट्रस का स्थान लेने के लिए एक चुनाव कराने जा रही है. इसे् भी पढ़ें : कृष्ण">https://lagatar.in/krishna-taught-jihad-to-arjun-bjp-attacked-shivrajs-statement-said-it-is-not-a-coincidence-it-is-an-experiment-of-vote-bank/">कृष्ण
ने अर्जुन को जिहाद की सीख दी… शिवराज के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, कहा, यह संयोग नहीं, वोटबैंक का प्रयोग है
केस में इमरान खान पांच साल के लिए अयोग्य करार, चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर फायरिंग
ने अर्जुन को जिहाद की सीख दी… शिवराज के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, कहा, यह संयोग नहीं, वोटबैंक का प्रयोग है
चुनाव में एक सप्ताह के भीतर नया नेता चुना जायेगा
चुनाव में एक सप्ताह के भीतर नया नेता चुना जायेगा, जो देश का नया प्रधानमंत्री बनेगा. खबरों के अनुसार जॉनसन के साथ ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक और हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता पेनी मोर्डौंट सट्टेबाजों के पसंदीदा बने हुए हैं. लिज ट्रस के कार्यकाल के पहले की बात करें तो जॉनसन को कई विवादों में घिरने के बाद पार्टी द्वारा इस्तीफा देने के लिए विवश किया गया था. जॉनसन प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ने के बाद एक सांसद बने रहे. उन्होंने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन संसद में उनके सहयोगी समर्थन जुटाने के लिए प्रयासरत हैं. नये नेता के लिए नामांकन सोमवार दोपहर को बंद हो जायेगा. इसे् भी पढ़ें : गिफ्ट">https://lagatar.in/imran-khan-disqualified-for-five-years-in-gift-case-firing-outside-election-commission-office/">गिफ्टकेस में इमरान खान पांच साल के लिए अयोग्य करार, चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर फायरिंग
Leave a Comment