Search

 
 
 

रिम्स ट्रॉमा सेंटर में बेड दिलाने के नाम पर सक्रिय हैं दलाल, मांग रहे 30 से 50 हजार, सीएम के संज्ञान के बाद 3 गिरफ्तार

 

Ranchi : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कुछ लोग आपदा में भी ठगी और लूटने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं. रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में कोरोना के संक्रमित मरीज को भर्ती करने के नाम पर दलाल लोगों से मोटी रकम ऐंठ रहे हैं. रिम्स में दलालों का कब्जा है और यह किसी से छिपी हुई नहीं है. लेकिन वक्त जब वैश्विक महामारी का है तो ऐसे में दलालों की सक्रियता और बढ़ गयी है.

ऑक्सीजन बेड के लिए 30 हजार जबकि वेंटिलेटर के लिए मांगा 50 हजार

कोरोना काल में सक्रिय होकर काम करने वाले दलाल को जब एक मरीज के परिजन ने फोन कर बेड दिलाने की गुहार लगाई तो दलाल ने कहा कि ऑक्सीजन युक्त बेड के लिए 30 हजार देने पड़ेंगे. जबकि वेंटीलेटर के लिए 50 हजार. दलाल कह रहा था कि प्राइवेट हॉस्पिटल में अगर जाओगे तो 4 से 5 लाख रुपए खर्च होंगे. रिम्स जैसा व्यवस्था कहीं और नहीं मिलेगा. दलाल ने कहा कि मरीज को एडमिट करने के बाद ही आपसे पैसा लिया जाएगा. मेरा आदमी ट्रॉमा सेंटर में खड़ा है. आप उससे संपर्क कीजिए. वो आपके मरीज को भर्ती करा देगा.

सीएम ने दिया रांची पुलिस को कार्रवाई का आदेश

ट्रॉमा सेंटर में बेड दिलाने की नाम पर 30 से 50 हजार रुपये मांगने की बात सीएम हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को दलाल के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए. रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दलाल को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही