Search

 
 
 

Latehar News: ट्रक की चपेट में आने से जीजा और साले की मौत

एनएच-75 रांची-मेदिनीनगर पथ पर हुए सड़क हादसे में जीजा और साला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के समीप गुरूवार की सुबह तकरीबन 10 बजे की है. जानकारी के अनुसार,  टिंकू भुइयां (34) और उनका साला मिथुन भुइयां (14) एक मोटरसाइकिल से चंदवा से लातेहार जा रहे थे.
 

Latehar: एनएच-75 रांची-मेदिनीनगर पथ पर हुए सड़क हादसे में जीजा और साला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के शिव टोला के समीप गुरूवार की सुबह तकरीबन 10 बजे की है. जानकारी के अनुसार,  टिंकू भुइयां (34) और उनका साला मिथुन भुइयां (14) एक मोटरसाइकिल से चंदवा से लातेहार जा रहे थे. इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक (जेएच-15ई-0394) ने उन दोनों को टक्‍क्‍र मार दी. टक्‍कर मारने के बाद  ट्रक सड़क पर पलट गयी और दोनों मोटरसाइकिल सवार उसके नीचे दब गये. तत्‍काल उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद  ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. 


टिंकू भुइयां महावीर नगर, बुकबुका, खलारी (रांची) का रहने वाला था. जबकि मिथुन भुइयां सलगी, चापी, कुडू (लोहरदगा) का रहने वाला था. पुलिस टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल लातेहार भेज दिया है. पुलिस ने ट्रक को जब्‍त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही