Search

 
 
 

रांची में ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला समेत 5 अरेस्ट

रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
 

Ranchi: रांची पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में चलाए गए एक विशेष अभियान में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुमित तिर्की, पारस कुमार, मो. इस्माइल, मोहिनी शर्मा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया.इनके पास से 36.70 ग्राम ब्राउन शुगर समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है. 

 

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि इस अभियान के तहत एक महिला सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. 


एसएसपी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार स्थित मोहिनी देवी अपने किराए के घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर का कारोबार कर रही है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार किया गया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही