Search

 
 
 

BSF हेड कांस्टेबल भर्ती : रेडियो ऑपरेटर व मैकेनिक के 1121 पदों पर वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक) के 1121 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त से इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन देने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है.
 

Ranchi : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक) के 1121 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त से इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन देने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है. 

 

महत्वपूर्ण तिथियां :

ऑनलाइन आवेदन शुरू : 24 अगस्त 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 

फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 

परीक्षा तिथि : शीघ्र घोषित की जाएगी

एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा

 

आयु सीमा : 

न्यूनतम आयु : 18 वर्ष 

अधिकतम आयु: सामान्य (25 वर्ष), ओबीसी (28 वर्ष), एससी/एसटी ( 30 वर्ष)

आयु की गणना 23 सितंबर 2025 तक की जाएगी. 

 

आवेदन शुल्क:

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये

एससी/एसटी और महिला उम्मीदवार : निशुल्क

भुगतान के तरीके (ऑनलाइन): डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट

 

कैसे करें आवेदन?

बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट (https://rectt.bsf.gov.in/ )पर जाएं .

Recruitment सेक्शन में जाएं और HC RO/HC RM भर्ती लिंक पर क्लिक करें.

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.

आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.

भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटऑट निकाल लें.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही