Search

 
 
 

Bokaro News: BSL कोक ओवन विभाग ने उत्पादन-बिक्री का बनाया कीर्तिमान

बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तथा जून 2026 में उत्पादन एवं बिक्री के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियां हासिल की है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक ओवन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तथा जून 2026 में उत्पादन एवं बिक्री के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियां हासिल की है.

इसे भी पढ़ें: 

जून 2026 में कोक ओवन द्वारा प्रतिदिन औसतन 531 ओवन पुशिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सर्वोच्च मासिक प्रदर्शन है. इससे पूर्व मार्च 2026 में प्रतिदिन 530 ओवन पुशिंग का रिकॉर्ड स्थापित किया गया था. वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कोक ओवन विभाग ने प्रतिदिन औसतन 526 ओवन पुशिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

 

Uploaded Image

 

इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023 -24 के पहली तिमाही में प्रतिदिन 513  ओवन पुशिंग का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया था. कोल केमिकल्स की बिक्री में ऐतिहासिक उछाल के साथ कोक ओवन विभाग ने जून 2026 माह  में कोल केमिकल्स की बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बनाया जो अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री है.

 

इससे पूर्व सितंबर 2024 में  मासिक बिक्री का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था. इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कोल केमिकल्स की कुल बिक्री  का सर्वश्रेष्ठ कीर्तिमान भी स्थापित किया गया है. इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कोल केमिकल्स की बिक्री का रिकॉर्ड स्थापित किया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही