Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BSSC पेपर लीक मामला : बेगूसराय के परीक्षा केंद्र से भी बाहर आया था पेपर, अकाउंटेंट रोशन गिरफ्तार

Patna : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने  बेगूसराय के एक स्कूल के अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि अकाउंटेंट ने ही पेपर लीक किया था. प्रश्नपत्र मोतिहारी के अलावा बेगूसराय के डुमरी के विकास विद्यालय से भी बाहर आया था. अकाउंटेंट रोशन कुमार ने 23 दिसंबर की पहली पाली के तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था. इसे भी पढ़ें - अफसर">https://lagatar.in/officers-do-not-want-employees-become-officers-of-their-counterparts/">अफसर

नहीं चाहते, कर्मचारी बने उनके समकक्ष के अधिकारी

टीम ने विद्यालय के अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है

यह खुलासा प्रश्नपत्र की कोडिंग से हुआ है. इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने विद्यालय के अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग 23 दिसंबर की पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दिया है. प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली थी की परीक्षा का प्रश्न पत्र मोतिहारी से लिक हुआ है. लेकिन बीएसएससी अभ्यर्थियों ने कई परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने का दावा किया था.अभ्यर्थियों से वायरल प्रश्नपत्र की तस्वीर उपलब्ध कराने को कहा गया था. तकनीकी जांच से इस बात की जानकारी मिली कि बेगूसराय के विकास विद्यालय परीक्षा केंद्र से भी प्रश्नपत्र वायरल हुआ है. इसके बाद जांच कर रही टीम बेगूसराय स्कूल पहुंची. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में इस बात की जानकारी मिली कि वायरल प्रश्नपत्र जिस अभ्यर्थी को मिलना था, वह परीक्षा देने नहीं आया था. सीसीटीवी फुटेज में अकाउंटेंट रोशन खुले लिफाफे में प्रश्न पत्र ले जाता दिख रहा था. जबकि नियमानुसार प्रश्न पत्र को सील करके ले जाना था. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/the-story-of-the-mortuary-is-strange-in-hazaribagh-arbitrariness-goes-on-a-lot/">हजारीबाग

में अजीब है मुर्दाघर की कहानी, खूब चलती है मनमानी

रोशन ने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचने की बात तो स्वीकार की

आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के मुताबिक अकाउंटेंट रोशन ने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचने की बात तो स्वीकार की है, मगर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने या किसी अभ्यर्थी को भेजने से इंकार कर दिया है. जांच कर रही टीम को उसकी बात पर यकीन नहीं है, क्योंकि रोशन ने जिस मोबाइल से तस्वीर खींची थी; उसे अगले दिन ही बदल दिया था. टीम ने जब रोशन से पूछा कि पुराना मोबाइल कहां है, इसके बारे में भी वह स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है. वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है. कभी मोबाइल खो जाने की बात कहता है तो कभी उसे बेच देने की बात कर रहा है. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/once-again-bomb-blast-shook-jharia/">एक

बार फिर बम के धमाके से दहला झरिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही