Ranchi : बजट सत्र के 10वें दिन भी सदन के बाहर से लेकर अंदर तक विपक्ष का हंगामा जारी है. भाजपा विधायक आज भी सदन के अंदर 60,40 नाय चलतो और 1932 का क्या हुआ लिखा भगवा रंग का टी शर्ट पहन कर पहुंचे.. 11.09 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई और 11.10 में भाजपा विधायक वेल में पहुंच गए. सभी भाजपा विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. हंगामे के बीच स्पीकर अल्पसूचित प्रश्न ले रहे थे. लेकिन विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी बढ़ती चली गयी. जिससे विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले विधायक प्रदीप यादव ने सालों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में 50 साल बाद भी कई डैमों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है. वहीं डैमों के जीर्णोद्धार के नाम पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी उनका कैंचमेंट एरिया कम हो रहा है और नहरें सूख रही हैं. राज्य में 29.4 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन में से 10 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही सिंचाई की सुविधा है. प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार डैमों के अधूरे कार्यों को कब तक पूरा करेगी. इस पर सरकार की ओर से मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि अधूरी परियोजनाओं का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. 2025 तक अधूरे योजनाओं को पूरा किया जाएगा. सालों से लंबित परियोजनाओं को लेकर सरकार गंभीर है. इसपर प्रदीप यादव ने कहा कि जो योजनाएं 50 साल में भी पूरे नहीं हुए हैं वे 5 साल में कैसे पूरे होंगे. इसका क्या आधार है मंत्री बताएं. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ा आधार सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति है. उन्होंने आश्वासन दिया कि 2025 तक अधिकांश परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी. इसे भी पढ़ें - शंकराचार्य">https://lagatar.in/shankaracharya-swami-nischalanand-saraswati-reached-ranchi-will-address-dharma-mahasabha-at-harmu-maidan-today/">शंकराचार्य
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रांची पहुंचें, आज हरमू मैदान में ‘विराट धर्मसभा’ को करेंगे संबोधित [wpse_comments_template]
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रांची पहुंचें, आज हरमू मैदान में ‘विराट धर्मसभा’ को करेंगे संबोधित [wpse_comments_template]
Leave a Comment