Ranchi : विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के ट्रांसफर-पोस्टिंग में कार्यपालिका नियमावली की अनदेखी के मामले पर विधायक सरयू राय और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता में नोकझोंक हुई. सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग में काफी अनियमितता हुई है. कार्यपालिका नियमावली की धारा तीन और चार का उल्लंघन हुआ है. इसपर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि परंपराओं के मुताबिक, ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. सरयू राय जो आज हम से सवाल कर रहे हैं, वह भी खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री रहे हैं. उनके विभाग के पेपर हमारे पास हैं. उन्होंने भी कार्यपालिका नियमावली का उल्लंघन किया था. इसपर सरयू राय ने कहा कि लगता है मंत्री को कार्यपालिका नियमावली की अलग ही समझ है. स्थापना समिति ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मार्गदर्शक सिद्धांत बनाती है. उसका भी पालन उन्होंने नहीं किया है. पदस्थापन के लिए मुख्यमंत्री का भी अनुमोदन नहीं लिया गया और कह दिया गया कि मुख्यमंत्री का अनुमोदन ले लिया गया है. सरयू राय ने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री भी बैठे हैं, वह चुनौती देते हैं कि अगर मुख्यमंत्री का अनुमोदन हो गया है तो बताएं. अगर कोई भी विभाग ऐसे मुख्यमंत्री और सचिव के आदेश से ऊपर हो जाएगा, तो कैसे चलेगा. सरयू राय ने यह भी कहा कि लगता है मंत्री को कार्यपालिका नियमावली के बारे में समझ नहीं है, मुख्यमंत्री या कोई वरीय मंत्री उन्हें इसकी जानकारी दे दें. इसे भी पढ़ें -मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-debate-on-suspended-ias-poojas-discharge-petition/">मनी
लॉन्ड्रिंग केस: निलंबित IAS पूजा सिंघल की डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई बहस [wpse_comments_template]
बजट सत्र : बन्ना गुप्ता व सरयू राय में हुई नोकझोंक, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरयू ने मंत्री को घेरा

Leave a Comment