Search

बजट सत्र : सदन के मुख्य द्वार पर बीजेपी का प्रदर्शन, राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करने और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग

Ranchi :   झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन भी बीजेपी विधायक सदन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी विधायक आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करने और हेमंत सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की. बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि जब राजीव अरुण एक्का पर आरोप लगा तो सरकार ने उनका तबादला कर दिया. यह सजा नहीं है. सरकार अगर उन पर कोई कार्रवाई करती या जांच होती या उन्हें बर्खास्त किया जाता है, तब यह सजा होती. वहीं भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि अगर सरकार इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लेती है तो इस बात को सदन में उठायेंगे. फिर सरकार यह ना कहे कि विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है. इसे भी पढ़ें : KRK">https://lagatar.in/arrest-warrant-issued-against-krk-manoj-bajpayee-had-filed-a-defamation-case/">KRK

के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, मनोज बाजपेयी ने किया था मानहानि का केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp