Search

 
 
 

बजट सत्रः राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव, कल तक के लिए सदन स्थागित

Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ. राज्यपाल ने अपने विस्तृत संबोधन में राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए आगामी वर्षों की प्राथमिकताओं और योजनाओं का खाका सदन के पटल पर रखा.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ. राज्यपाल ने अपने विस्तृत संबोधन में राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए आगामी वर्षों की प्राथमिकताओं और योजनाओं का खाका सदन के पटल पर रखा.

 


राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता और विकास योजनाओं के विस्तार से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

 

अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए दुमका में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण केंद्र के संचालन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. इसके साथ ही वन क्षेत्र के विस्तार, पर्यटन विकास, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथ (हाइवे) के निर्माण और ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण जैसे कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास के माध्यम से राज्य को तीव्र प्रगति की ओर ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.


राज्यपाल ने यह भी कहा कि सरकार उद्योग, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और संतुलित क्षेत्रीय विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.


अभिभाषण के उपरांत विधानसभा की कार्यवाही संचालित करते हुए माननीय अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने सदन में शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया. उन्होंने विगत सत्र के बाद से अब तक देश ने राजनीति, कला, उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों को खोने पर गहरा दुःख व्यक्त किया. साथ ही विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत लोगों के प्रति भी सदन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई.
शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरूवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही