Search

 
 
 

डोरंडा हिट एंड रन केस: समझौता के बाद भी दोनों ओर से FIR दर्ज, वायरल वीडियो की जांच जारी

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना इलाके में मंगलवार को हिट एंड रन का मामला देखने को मिला. जिसने पूरे रांची शहर को हिला कर रख दिया है. एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी थी. घटना का विरोध करने पर चालक ने एक युवक को भी टक्कर मार दी.
 

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना इलाके में मंगलवार को हिट एंड रन का मामला देखने को मिला. जिसने पूरे रांची शहर को हिला कर रख दिया है. एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी थी. घटना का विरोध करने पर चालक ने एक युवक को भी टक्कर मार दी. युवक से बहस होने के बाद युवक कार के बोनट पर चढ़ गया. जिसके बाद कार चालक मनोज टंडन ने कुछ दूरी तक गाड़ी चलाई. मनोज टंडन पेशे से झारखंड हाईकोर्ट के वकील हैं.

 

हालांकि मामला शुरुआती दौर में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, उसके बाद देर रात काउंटर एफआईआर किया गया है. पीड़ित पक्ष मवास ने वकील मनोज टंडन के ऊपर डोरंडा थाना में एफआईआर किया है. मनोज टंडन के ऊपर धारा 302, 126/2, 351/2, 324, 125/3 व अन्य धारा लगा है. 
वहीं मनोज टंडन ने भी एफआईआर दर्ज कराया है. जिसमें धारा 281, 192, 35 व अन्य धारा लगा है. फिलहाल डोरंडा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी हुई है. हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन उसके बाद एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच में जुटी हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाते हुए देखा जा सकता है. इस खौफनाक दृश्य ने लोगों में गुस्सा और डर दोनों पैदा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही