Search

 
 
 

सुपौल: LIC एजेंट ने लाइसेंसी हथियार से ख़ुद को मारी गोली, मौत

सुपौल जिले में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली. घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
 

Lagatar Desk:  सुपौल जिले में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली. घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. 

 

मृतक की पहचान नवीन कुमार सिंह (55 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो पेशे से एलआईसी एजेंट बताए जाते हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

परिजनों के अनुसार, नवीन मंगलवार दोपहर बाद अपने कमरे में अकेले थे और दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद शाम के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी.

 

आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला. दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो नवीन खून से लथपथ पड़े मिले. उसने अपनी लाइसेंसी हथियार से गर्दन में गोली मार ली थी. 

 

परिजन आनन फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया. वहीं शव को भी क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

 

एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है. कारण का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही