Search

बजट सत्र : सरकार बनाएगी अपना ग्राउंड वाटर बोर्ड – मिथिलेश ठाकुर

Ranchi : विधानसभा में विधायक प्रदीप यादव ने जल संकट से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों पर सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में भू-गर्भ जल नीचे चला गया है. रांची, धनबाद और रामगढ़ जिले में स्थिति चिंताजनक है. कई जिलों में अलर्ट की स्थिति है. ऐसे में पानी निकाले जाने पर और गंभीर संकट बन सकता है. सरकार की इसके लिए क्या तैयारी है. इसपर जवाब देते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य का अपना ग्राउंड वाटर बोर्ड बनाए जाने की तैयारी है. ऐसा होने के बाद कड़े कदम उठाए जाएंगे. बोर्ड गठन के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. बोर्ड के एक्टिव होने से लाभ मिलेगा. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भू-जल का दोहन ना हो, इसपर सरकार का ध्यान है. कई योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण की पहल शुरू की है. नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना लागू की गयी है. नगर विकास विभाग की ओर से भी अलग-अलग योजनाओं के जरिये प्रयास हो रहा है. इसे भी पढ़ें -CID">https://lagatar.in/cid-arrested-three-cyber-criminals-who-cheated-5-18-lakhs-recovered-8-29-lakhs/">CID

ने 5.18 लाख की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 8.29 लाख बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp