Search

 
 
 

बजट सत्रः अगर हॉस्पिटल में भाजपा का झंडा लगा हुआ होगा तो इस्तीफा दे दूंगाः प्रदीप

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन विधायक प्रदीप प्रसाद ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर सवाल उठाया. इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जात-पात नहीं होना चाहिए. हॉस्पिटल में भाजपा का झंडा लगा दिया है. इसपर प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अगर भाजपा का झंडा लगा हुआ होगा, तो इस्तीफा दे दूंगा. मंत्री से कहा कि कांटों भरा ताज मिला है. हम आपके साथ कार्यालय में बैठक कर काम करने के लिए तैयार हूं. हजारीबाग सदर अस्पताल में ओपीडी से सेवा सुबह आठ बजे से छह बजे तक की जानी चाहिए. मंत्री ने कहा कि हॉस्पिटल की बिल्डिंग 2025 में पूरी हो जाएगी. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-ruling-party-cornered-government-regarding-108-ambulances-said-the-rules-should-be-amended/">बजट

सत्रः 108 एंबुलेंस को लेकर सत्ता पक्ष ने सरकार को ही घेरा, कहा – नियमावली में होना चाहिए संशोधन

असाध्य बीमारी सहायता निधि की राशि 05 लाख की जगह 10 लाख करने की मांग की

विधायक शत्रुघ्न महतो ने मुख्यमंत्री असाध्य बीमारी सहायता निधि की राशि 05 लाख की जगह 10 लाख करने की मांग की. जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पहले से ही 20 लाख तक की सहायता दी जाती है. अभी तक 138 करोड़ रुपये इस योजना के तहत निर्गत किया जा चुका है. अब तक 1831 लाभुकों का इलाज किया जा चुका है. अगर कोई भी सिविल सर्जन गड़बड़ी करेगा तो कार्रवाई की जाएगी. स्पीकर ने कहा कि अगर कोई तथ्य है तो मंत्री जी को उपलब्ध करा दें.

सीएचओ को मानदेय और प्रोत्साहन राशि जोड़कर देने की मांग

राजेश कच्छप ने सीएचओ को मिलने वाले मानदेय और प्रोत्साहन राशि जोड़कर एक ही बार देने की मांग की. सीएचओ को 25 हजार रुपए मानदेय और 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि मिलता है. साथ ही उन्हें गृह जिले में ही वापस करने की मांग की. इसपर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भारत सरकार से इसके लिए राशि की मांग की जाएगी. जो भी डॉक्टर हैं, उनसे लोकल स्तर पर ही काम लिया जाएगा. बोरियो में भी जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया जाएगा. डॉक्टर भी बहाल किए जाएंगे.

बरही अनुमंडल में न्यायालय के जमीन चिन्हितः रामदास

मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि बरही अनुमंडल में न्यायालय के जमीन चिन्हित की जा चुकी है. टेंडर के बाद जल्द से जल्द भवन निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. वे अमित कुमार यादव के सवाल का जवाब दे रहे थे. इसे भी पढ़ें -हिमाचल">https://lagatar.in/rain-wreaks-havoc-in-himachal-many-vehicles-washed-away-in-bhootnath-drain-landslide-on-shimla-rampur-kinnaur-national-traffic-disrupted/">हिमाचल

में बारिश का कहर , भूतनाथ नाले में कई गाड़ियां बही, शिमला-रामपुर-किन्नौर नेशनल पर भूस्खलन, यातायात बाधित
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही