Search

 
 
 

बजट सत्र : सदन में बोले मंत्री – कभी इंडिया से बाहर गए नहीं, जायेंगे तो देखेंगे साइकिल शेयरिंग सिस्टम

 
Ranchi : विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी नियोजन नीति पर विपक्ष का विरोध जारी है. भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सदन में रांची की पब्लिक शेयरिंग सिस्टम का मामला उठाया. कहा कि शहर की आबादी 22 लाख है और इस योजना से शहर में 60 साइकिल स्टैंड बने हैं. इनसे 600 साइकिल चल रहे हैं. दूसरे चरण में और 60 स्टैंड और 600 साइकिल चलाने की तैयारी चल रही है. विधायक ने कहा कि 1200 साइकिल आखिर चलेंगे कहां. शहर में साइकिल ट्रैक नहीं है. उन्होंने कहा कि दूसरे शहरों और विदेशों के ट्रैफिक सिस्टम काफी अच्छा है और साइकिल शेयरिंग सिस्टम काफी सफल है. इसपर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इंडिया से बाहर गए ही नहीं हैं, जायेंगे तो देखेंगे. https://www.youtube.com/watch?v=Rf8MOy3K4D0

इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-budget-session-bjps-protest-on-the-issue-of-planning-policy-outside-the-house-on-the-third-day/">बजट

सत्र : नियोजन नीति को लेकर तीसरे दिन भी बीजेपी का प्रदर्शन, कहा-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही