Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बजट सत्र : विधायक दीपिका पांडे ने उठाया डीप बोरिंग पर सवाल, बादल पत्रलेख ने दिया गोलमटोल जवाब

Ranchi : सदन में कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने अल्प सूचित प्रश्न के तहत सरकार से सिंचाई के लिए परकोलेशन टैंक की जगह डीप बोरिंग योजना को स्वीकृति देने की मांग की. कहा कि राज्य के किसान डीप बोरिंग की मांग कर रहे हैं. इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि 2023-24 के बजट में डीप बोरिंग के लिए 500 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है. इसपर एक अप्रैल के बाद राज्यादेश निकलेगा. विधायक ने मंत्री से जानना चाहा कि प्रति प्रखंड कितना डीप बोरिंग दिया जाएगा. इसपर मंत्री स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पाए. मंत्री के जवाब पर सदन में उन्हें घेरते हुए विधायक दीपिका ने कहा कि अध्यक्ष महोदय मंत्री जी कैसा गोलमटोल जवाब दे रहे हैं, आपके सामने है. हमलोग इसके लिए सवाल नहीं करते हैं. मंत्री स्पष्ट बताएं कि प्रति प्रखंड कितना डीप बोरिंग दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -बच्चों">https://lagatar.in/issue-of-action-on-children/">बच्चों

पर कार्रवाई का मुद्दा, छात्रों को स्कूल से निकालना गलत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही