Ranchi : वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में बताया है कि करेंट प्राइस के अनुसार, झारखंड के 86060 रुपए प्रति व्यक्ति आय है. उन्होंने स्वीकार किया कि जितना प्रति व्यक्ति आय बढ़ना चाहिए, नहीं बढ़ा है. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए वार्षिक बजट 2023-24 में ठोस आर्थिक रणनीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी राशि का प्रावधान किया है. इसके तहत कृषि, ग्रामीण कार्य एवं ग्रामीण विकास के लिए आगामी वित्तीय वर्ष के लिए क्रमशः 4627 करोड़, 4293 करोड़ और 8166 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. https://www.youtube.com/watch?v=6jSL5L2YzMQ
मंत्री ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 1 लाख 16 हजार 418 करोड़ रुपये के बजट में से 39736 करोड़ का प्रावधान आर्थिक प्रक्षेत्र के लिए किया है. जिसका सीधा संबंध आम जनता की आय वृद्धि से है. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि किसानों की आय 2000 रुपए प्रतिमाह घटी है. जब राज्य अलग हुआ था, उस समय प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी झारखंड 26 वें स्थान पर था और आज भी 26 वें स्थान पर है. कहा कि राज्य के किसानों की आय में गिरावट आई है. उन्होंने सरकार से गरीबी के आकलन के लिए झारखंड में एक आयोग बनाने की मांग की. इसे भी पढ़ें -RBI">https://lagatar.in/rbi-instructions-banks-will-remain-open-till-march-31-banks-will-open-this-sunday-also/">RBI
का निर्देश, 31 मार्च तक खुले रहेंगे बैंक, इस रविवार को भी बैंक खुलेंगे, 1-2 अप्रैल को बंद रहेंगे [wpse_comments_template]
बजट सत्र : 2022-23 में झारखंड की प्रति व्यक्ति आय 86060 रुपये- वित्तमंत्री

Leave a Comment