Search

 
 
 

बजट सत्र : राहुल-अडानी पर पक्ष-विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा भी लोकसभा की तरह दो बजे तक स्थगित

 
NewDelhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में की गयी लोकतंत्र संबंधी टिप्पणी और अडानी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष का आज मंगलवार को भी हंगामा जारी रहा. इस वजह से कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए. उन्होंने बताया कि नियम 267 के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने को लेकर उन्हें 11 नोटिस मिले हैं. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-opposition-members-come-to-well-raise-slogans-demanding-jpc-lok-sabha-adjourned-till-2-pm/">बजट

सत्र : विपक्षी सदस्य वेल में आये, जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी की, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

जेपीसी गठित करने में सरकार की विफलता पर चर्चा की मांग

धनखड़ ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, रंजीत रंजन, कुमार केतकर, सैयद नासिर हुसैन, अमी याज्ञनिक, नीरज डांगी और जेबी मेथर हाशेम सहित कुछ अन्य सदस्यों से नियम 267 के तहत नोटिस मिले है. उन्होंने कहा कि इन नोटिस के जरिए, अडाणी समूह के खिलाफ लेखा धोखाधड़ी और शेयर बाजार में हेरफेर के आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने में सरकार की विफलता पर चर्चा की मांग की गयी है. सभापति ने कहा कि संसद का उच्च सदन होने के नाते लोगों की अपेक्षा है कि यहां चर्चा और बहस हो. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/home-ministrys-ban-on-kejriwal-governments-budget-budget-will-not-be-presented-today/">केजरीवाल

सरकार के बजट पर गृह मंत्रालय की रोक, आज पेश नहीं हो पायेगा बजट

सभापति ने सभी नोटिस अस्वीकार दिये  

उन्होंने सदन के सुचारू संचालन में सदस्यों का सहयोग मांगा और सदन को अवगत कराया कि उन्होंने सभी नोटिस अस्वीकार दिये हैं. इसके बाद विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गये और उन्होंने सभापति से विपक्ष के नेता को बोलने देने का अनुरोध किया. आसन से अनुमति मिलने के बाद अपनी बात रखने के लिए जैसे ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे अपने स्थान पर खड़े हुए, सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे शुरू कर दिये. सभापति धनखड़ ने सदस्यों से शांत रहने और कार्यवाही चलने देने की अपील की. हंगामे के बीच ही, सभापति ने सदन में सभी दलों के नेताओं को 11.30 बजे अपने कक्ष में चर्चा के लिए आमंत्रित किया और सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही