Ranchi : रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का अतिक्रमण मामले के आरोपी बिल्डर शुभम साबू की जमानत याचिका एसीबी की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी. 28 जून को एसीबी ने शुभम साबू को गिरफ्तार किया था, ये लकी कंस्ट्रक्शन से जुड़े है. लकी कंस्ट्रक्शन ने मोरहाबादी और कोकर मौजा के इस विवादित जमीन पर आलीशान अपार्टमेंट बनाया था. अवैध निर्माण में करीब 14 करोड़ रुपए की निवेश की गई थी.
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. इसी मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने 4 आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था.
आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. यह मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment