Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकुड़ से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, बंगाल से लाया जा रहा था

Advertisement
Advertisement

Pakur : पाकुड़-बंगाल सीमा पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है. यह विस्फोटक पाकुड़-बंगाल सीमा पर स्थित नसीपुर चेकपोस्ट में जांच के दौरान बरामद किया गया है. पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वैन 12 हजार पीस डेटोनेटर और 8 हजार पीस जिलेटिन बरामद किया है. ये विस्फोटक बंगाल से पाकुड़ लाया जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते चालक जहीर शेख को गिरफ्तार किया है. चालक पाकुड़ के रणडांगा गांव का रहने वाला है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/explosive1.jpg"

alt="" class="wp-image-67805"/>

एसपी मणिलाल मंडल ने बताया कि विस्फोटक की जखीरा को पत्थर खदान में खपाने के लिए लाया जा रहा था. पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है कि किसी प्रतिबंधित संगठन के पास भेजने की योजना तो नहीं थी. या फिर किस पत्थर खदान में खपाने की योजना थी. इसकी जांच कर रिसिव करने वाले पत्थर खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान बरामद हुआ विस्फोटक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/explosive2.jpg"

alt="" class="wp-image-67807"/>

एक बोलेरो पिकअप वैन जब बंगाल से पाकुड़ आ रहा था तो नसीपुर चेकपोस्ट में जांच के लिए लिए पुलिस ने रोका. चालक ने जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि बोरा में (मूढी) चालव का भुंजा है. पुलिस ने बोरा की तलाशी ली तो देखा कि कुछ तार सा दिख रहा है. वहीं दूसरे बोरे की तलाशी ली तो कुछ मुलायम से सामग्री मिली. अच्छी तरह से तलाशी शुरू कर दी. पुलिस ने इस तलाशी में 12 हजार पीस डेटोनेटर और 8 हजार पीस जिलेटिन बरामद किया. जानकारी देते हुए एसपी मणिलाल मंडल ने बताया कि पाकुड़ और बंगाल के सीमा नसीपुर गांव के निकट चेकपोस्ट लगाया गया है. पुलिस पदाधिकारियों की टीम चेकपोस्ट पर जांच कर रहा था तो बोलेरो पिकअप वैन पाकुड़ घुसने की कोशिश की. पुलिस ने पूछताछ की तो चालक ने बताया कि गाड़ी में खाने का समान (मूढी) यानी चावल का भुंजा है. जब पुलिस पदाधिकारियों ने तलाशी ली तो विस्फोटक बरामद हुआ.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही