Search

 
 
 

रिम्स में कई विभागों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू के जरिये होगा चयन

 
Ranchi : राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में विभिन्न विभागों के लिए वैकेंसी निकली है. स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने और आम लोगों को ससमय समुचित इलाज के लिए सरकार ने कमर कस ली है. अभी तक विभिन्न विभागों में जरूरत के हिसाब से चिकित्सकों की कमी के चलते बेहतर इलाज में परेशानी आ रही थी. इसे देखते हुए सरकार ने रिम्स के विभिन्न विभागों के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है.

वॉक-इन इंटरव्यू के जरिये 26, 27 और 28 अप्रैल को होगा चयन

रिम्स में रिक्तियां भरने के बाद रिम्स की स्वास्थ्य सुविधाएं कई मायनों में उन्नत मेडिकल संस्थानों जैसी हो जायेंगी. राज्य के कोने-कोने से इलाज कराने रिम्स पहुंचने वालों के लिए ससमय इलाज कराना बेहद आसान हो जाएगा. रिम्स के लिए निकाली गईं रिक्तियों में पदानुसार आरक्षण का प्रावधान लागू है. चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिये 26, 27 और 28 अप्रैल को होगा. पदों के हिसाब से योग्यता, अनुभव और आयु निर्धारित की गई है. विस्तृत जानकारी रिम्स की वेबसाइट https://www.rimsranchi.ac.in/

पर उपलब्ध है.

सबसे अधिक सीनियर रेजिडेंट के पद

रिम्स के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए सबसे अधिक सीनियर रेजिडेंट पद के लिए है. इसकी संख्या 62 है. उसी तरह एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 47, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 43 और एडिशनल प्रोफेसर के लिए 9 पद हैं. इसके अतिरिक्त जेनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए 5, सीनियर रेजिडेंट (ट्रामा सेंटर) के लिए 14, सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिटी) के लिए 14 और विभिन्न विभागों में ट्यूटर की नियुक्ति के लिए 32 पद हैं. इसे भी पढ़ें – मेयर">https://lagatar.in/why-is-mayor-asha-lakra-accusing-municipal-commissioner-mukesh-kumar-of-corruption-there-is-a-case-of-48-schemes-worth-48-crores/">मेयर

आशा लकड़ा क्यों लगा रही हैं नगर आयुक्त मुकेश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप, 48 करोड़ की 48 योजनाओं का है मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही