Search

 
 
 

बिहार में बंपर वैकेंसी, BTSC ने डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 पदों पर निकाली भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के कुल 702 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
 

Lagatar Desk :  बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के कुल 702 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां :

- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 10 अक्टूबर 2025

- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 10 नवंबर 2025

- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 10 नवंबर 2025

- फाइनल सबमिशन की अंतिम तिथि : 12 नवंबर 2025

- परीक्षा तिथि : जल्द घोषित की जाएगी

- एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले उपलब्ध कराया जाएगा

आवेदन शुल्क व भुगतान माध्यम

सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है. उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS औऱ कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं.  

आयु सीमा 

आयु सीमा (01 अगस्त 2025 के अनुसार), उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. 

 

उम्मीदवारों के लिए सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें और योग्यता, चयन प्रक्रिया व अन्य शर्तों को समझ लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही