Search

 
 
 

बुंडू पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 9  बाइक के साथ गिरोह के 3 चोर गिरफ्तार

Ranchi : बुंडू थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुल्स की टीम ने चोरी किए गए 9 मोटरसाईकिल बरामद किया है. साथ ही इस चोर गिरोह के 3 चोरों को भी गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए तीनों चोर बुंडू थाना के भेत्र के ही रहने वाले हैं. गिरफ्तार चोरों के नाम - राकेश अहीर, जीतलाल महली और भूपेश महतो है. ये तीनों चोर काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.
 

Ranchi : बुंडू थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुल्स की टीम ने चोरी किए गए 9 मोटरसाईकिल बरामद किया है. साथ ही इस चोर गिरोह के 3 चोरों को भी गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पुलिस ने एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है.
गिरफ्तार किए गए तीनों चोर बुंडू थाना के भेत्र के ही रहने वाले हैं. गिरफ्तार चोरों के नाम - राकेश अहीर, जीतलाल महली और भूपेश महतो है. ये तीनों चोर काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे.

 

बुंडू थाना के इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इससे संबंधित गुप्त सूचना अधिकारियों को मिली थी कि बुंडू के ताऊ इलाके बाइक खरीद-बिक्री की तैयारी चल रही है, और सभी बाइक चोरी के ही हैं. सूचना मिलने के बाद एसआईटी टीम गठित कर ताऊ इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया.  

Uploaded Image

     

चेकिंग अभियान में ही एक व्यक्ति बाइक के साथ पकड़ा गया. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पूरे चोर गिरोह का खुलासा हुआ. फिर उसकी निशानदेही पर गिरोह के 3 चोर 9 बाइक के साथ पकड़े गये. इतना ही नहीं एक ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किया है. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में पुलिस ने भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही