Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर हादसा: करडेगा घाटी में बस पलटी, 5 की मौत, कई घायल

Simdega : सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड से यात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही अनमोल नाम की यात्री बस शुक्रवार को झारखंड–छत्तीसगढ़ सीमा पर करडेगा घाटी में असंतुलित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
Advertisement
Advertisement

Simdega: सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड से यात्रियों को लेकर छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही अनमोल नाम की यात्री बस शुक्रवार को झारखंड–छत्तीसगढ़ सीमा पर करडेगा घाटी में असंतुलित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में सिमडेगा निवासी सम्पत्ति देवी, दिगेश्वर और घनश्याम और छत्तीसगढ़ निवासी महेश राम और विमला शामिल हैं.

 


इस हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में सिमडेगा निवासी कमलेश्वर साय, ईश्वर यादव, हीरामनी देवी, मीना कुमारी, बसंती कुमारी, भवंती देवी, बिंदिया कुमारी, दुरपति यादव, चांदनी देवी और रविप्रकाश नायक शामिल हैं. 

 


इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अरमिना, शोभा बाई, सुधीर, जानकी बाई, मुन्नी बाई, दशरथ, सुभो बाई, गनूज राम, नानमेत बाई, शिव शंकर, आरती देवी, संतकुमारी, धनमति बाई, निर्मला कुमारी, कुमारी असमिता, घन्टू राम, संदीप नायक, सुलोचनी, सुनीता बाई, नेहा बाई, लालमती बाई, सुरेश दास, जुलसाय राम, अनिता सिंह, प्रभात पैकरा, रामलाल और अरुण बाघ भी घायल हुए हैं.

 


घटना में घायल 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही