Search

 
 
 

पाकिस्तान में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 40 की मौत, 8 घायल

पाकिस्तान में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान सीमा के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
देश विदेश की खबरें

Lagatar Desk :  पाकिस्तान में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान सीमा के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस पेशावर जा रही थी. जैसे ही बस बलूचिस्तान के शेरानी जिले से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंची. इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस सड़क से नीचे पत्थरों से भरी गहरी खाई में जा गिरी. 

 

Uploaded Image

 

अधिकारियों ने बताया कि बस में पहले से ही काफी यात्री सवार थे. रास्ते में खराब हुई एक दूसरी बस के यात्रियों को भी इसी बस में बैठा लिया गया था. इससे बस में तय क्षमता से ज्यादा लोग सफर कर रहे थे. शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग को हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है. घटना के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया.

 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही