Search

 
 
 

Jamtara  News : फर्जी ई-चालान व सिम बंद का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jamtara :  जिले में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और लकरटेंगा गांव में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राज कुमार मंडल (19 वर्ष), सोनू कुमार मंडल (30 वर्ष) और बंटी कुमार सेन (28 वर्ष) के रूप में हुई है. उनके पास से 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
 
जामताड़ा जिले की खबरें
  • दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी
  • 7 मोबाइल व 6 सिम कार्ड बरामद
  • देशभर के लोगों को बना रहे थे शिकार

Jamtara :  जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और लकरटेंगा गांव में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राज कुमार मंडल (19 वर्ष), सोनू कुमार मंडल (30 वर्ष) और बंटी कुमार सेन (28 वर्ष) के रूप में हुई है. उनके पास से 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 

जानकारी के अनुसार, SP शंभू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सियाटांड़ और लकरटेंगा गांव में फर्जी ई-चालान व सिम बंद का झांसा देकर साइबर ठगी की जा रही है. सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

 


ऐसे करते थे साइबर ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप पर RTO E-Challan के नाम से फर्जी APK फाइल भेजते थे. जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को डाउनलोड और इंस्टॉल करता था. उसके मोबाइल की गोपनीय जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती थी, जिसके बाद वे ई-वॉलेट और बैंकिंग माध्यमों से साइबर ठगी को अंजाम देते थे. इसके अलावा आरोपी लोगों को फोन कर "Jio SIM बंद होने" का झांसा देते थे और रिचार्ज या अन्य प्रक्रिया के नाम पर ठगी करते थे.

 

दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 41/26 दिनांक 02 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और Telecommunications Act 2023 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था. वहीं, आरोपी बंटी कुमार सेन के खिलाफ पहले से भी साइबर अपराध का मामला दर्ज है.

 

जामताड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल डाउनलोड न करें और "सिम बंद होने" या "ई-चालान" के नाम पर आने वाले कॉल व मैसेज से सतर्क रहें. संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाना को दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही