Search

 
 
 

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद, बाजार-पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा

हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में बढ़ते अपराध के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर जमशेदपुर बंद है. शहर के विभिन्न इलाकों में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप बंद हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में बढ़ते अपराध के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर जमशेदपुर बंद है. शहर के विभिन्न इलाकों में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. प्रमुख बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप बंद हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.

 

Uploaded Image

 

साकची, गोलमुरी, बर्मामाइंस, टेल्को, टिनप्लेट, सिदगोड़ा, बारीडीह समेत कई इलाकों में दुकानें बंद हैं. बंद समर्थक विभिन्न बाजारों में घूमकर व्यापारियों से सहयोग की अपील कर रहे हैं. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

 

बंद का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है. शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली मिनी बसों का परिचालन ठप है. जबकि सड़कों पर इक्का-दुक्का ऑटो ही नजर आ रहे हैं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. 

 

Uploaded Image

 

इधर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक बंद शांतिपूर्ण है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही