Search

 
 
 

Ranchi News :  निजी अस्पताल पर महिला के शव को बंधक बनाने का आरोप, अतिरिक्त बिल मांगने पर परिजनों का हंगामा

राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित आईकेडीएस अस्पताल (IKDS Hospital) पर मरीज की मौत के बाद शव को बंधक बनाने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि गढ़वा निवासी संजय सिंह की पत्नी श्रवंती देवी को तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए रांची लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित आईकेडीएस अस्पताल (IKDS Hospital) पर मरीज की मौत के बाद शव को बंधक बनाने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि गढ़वा निवासी संजय सिंह की पत्नी श्रवंती देवी को तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए रांची लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पहले 60 हजार रुपये का बिल जमा कराया. राशि जमा करने के बाद भी शव नहीं सौंपा गया और बाद में 75 हजार रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया गया. उनका यह भी आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पूरी राशि जमा नहीं होने तक शव देने से इनकार कर दिया है.

 

मृतका के पति संजय सिंह कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के शव नहीं देने पर परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. परिजन शव सौंपने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में मौजूद हैं. इस संबंध में जब अस्पताल प्रबंधन से पूछा तो कहा कि ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं है. अस्पताल जाने के बाद क्या मामला है, इसका पता करते हैं.  

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यदि किसी अस्पताल द्वारा बिल के नाम पर शव रोकने की शिकायत मिलती है तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा था कि किसी भी परिस्थिति में अस्पताल परिजनों को शव देने से इनकार नहीं कर सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही