Search

 
 
 

Ranchi News :   रातू में अवैध मोरम खनन पर कार्रवाई, हाईवा व जेसीबी जब्त, चार पर FIR

राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में अवैध मोरम खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध मोरम लोड कर रहे एक हाईवा और जेसीबी को जब्त किया है. साथ ही दोनों वाहनों के चालक को हिरासत में लिया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  राजधानी के रातू थाना क्षेत्र में अवैध मोरम खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध मोरम लोड कर रहे एक हाईवा और जेसीबी को जब्त किया है. साथ ही दोनों वाहनों के चालक को हिरासत में लिया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, रातू के अंचल अधिकारी रवि कुमार क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिमलिया (तिलता) मौजा में अवैध रूप से मोरम खनन और ढुलाई करते देखा. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रातू थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और मोरम लोड कर रहे एक हाईवा और एक जेसीबी को पकड़ लिया.

 

कार्रवाई के दौरान हाईवा  चालक अजय हेम्ब्रम और जेसीबी चालक शंकर प्रजापति को हिरासत में लिया गया. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आई है. इस मामले में हाईवा चालक व मालिक और जेसीबी चालक व जेसीबी मालिक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन के आरोप में बीएनएस, एमएमडीआर एक्ट और झारखंड माइनर मिनरल्स कंसेशन रूल्स की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही