Search

 
 
 

Jamshedpur :  देर रात एक साथ 15 बार में पुलिस का छापा, कई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान शहर के 15 बार में एक साथ पुलिस की टीम ने पहुंचकर सघन जांच की.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान शहर के 15 बार में एक साथ पुलिस की टीम ने पहुंचकर सघन जांच की.


Uploaded Image

 


अचानक हुई इस कार्रवाई से बार संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बार में मौजूद लोगों की पहचान की जांच की. वहीं कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने, अपराध पर नियंत्रण रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया.

 

बता दें कि हाल के दिनों में शहर में हुई घटनाओं को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी रख रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

साथ ही लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही