Search

 
 
 

Ranchi News :  बंद घर का ताला तोड़ 7 लाख के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी

राजधानी के रातू थाना क्षेत्र स्थित सुंडील बसाई टोली में बंद घर का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुई है. पीड़िता की शिकायत पर रातू थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • अज्ञात चोरों पर केस दर्ज

Ranchi :  राजधानी के रातू थाना क्षेत्र स्थित सुंडील बसाई टोली में बंद घर का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुई है. पीड़िता की शिकायत पर रातू थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

 

पीड़िता आकृति कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी.  सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही वह वापस घर पहुंचीं तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है.

 

सामान की जांच करने पर पता चला कि घर से सोने की चेन (20 ग्राम), झुमका (10 ग्राम), मंगलसूत्र, अंगूठी, कमरधनी, पायल, चांदी की चेन, बिछिया समेत अन्य सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं. चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है.

 

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही