Search

 
 
 

Jamshedpur :  कदमा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को गोली मारकर आरोपी फरार

कदमा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. रामजनम नगर में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घायल युवक की पहचान संजय टांडी के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  कदमा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. रामजनम नगर में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घायल युवक की पहचान संजय टांडी के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर संजय टांडी और कृष्णा सोना के परिवार के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कृष्णा सोना का भाई अनिल सोना घर से बंदूक लेकर आया और संजय टांडी पर गोली चला दी. गोली लगते ही संजय गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.

 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फायरिंग के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही