Search

 
 
 

Education News : JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम किया जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है
 
झारखंड की खबरें
  • मुख्य परीक्षा के लिए 3 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू, अभिलेख अपलोड और हार्ड कॉपी जमा करने का निर्देश

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. आयोग ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रकाशित कर दिया गया है।.

 

 

यह परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 

 

अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में आवश्यक प्रमाण-पत्र व अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने के साथ उनकी हार्ड कॉपी भी आयोग को जमा करनी होगी. इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही