Search

 
 
 

भागलपुर: दवा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या

 
Bhagalpur: अपराधियों ने दवा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना ततारपुर थाना इलाके में शनि मंदिर के समीप हुई. मृतक की पहचान दवा कारोबारी बलराम केडिया के बेटे रौनक केडिया के रूप में हुई है. देर रात जब रौनक अपनी दुकान से वापस घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने पहले रॉड से पीटा और फिर गोलियों से भून दिया. घटना को लेकर गुरुवार को दवाई पट्टी में सभी दुकानें बंद रहीं. मिली जानकारी के अनुसार बलराम केडिया का एमपी द्विवेदी रोड में आत्माराम मेडिकल हॉल नाम से दुकान है. रात करीब 9.45 बजे रौनक घर आ रहे थे, तभी अपराधियों ने गोली मार दी. जल्द ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 11 बजे उनकी मौत हो गई.
स्टाफ अंजन ने बताया कि वह रौनक के पिता बलराम के लिए पान लाने गया और इधर घटना हो गई। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखा बरामद किया. बलराम कहा कि जब वो घर लौट रहे थे तब उन्होंने देखा कि रास्ते में कोई गिरा हुआ है. इसके बाद मोबाइल से टॉर्च जला कर देखा तो पता चला कि सड़क पर गिरा शख्स उनका अपना बेटा रौनक है. बलराम ने कहा कि इसके बाद हमलोग उसे लेकर अस्पताल गए. यहां डॉक्टर ने कहा कि यह एक्सीडेंट का केस नहीं है बल्कि उसे किसी ने रॉड से मारा है. उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां छह कारतूस मिले.
इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-said-state-government-needs-to-be-alert-after-deteriorating-situation-in-bangladesh-sought-report-from-ib/">HC

ने कहा- बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद राज्य सरकार को सतर्क रहने की जरूरत, IB से मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही