Search

 
 
 

धनबाद के व्यवसायियों को दुर्गापूजा में 130 करोड़ के कारोबार की आशा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोरोना संक्रमण काल के बाद इस बार दुर्गा पूजा में धनबाद के कपड़ा बाजारों में लगभग 130 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है. धनबाद के बड़े कपड़ा व्यापारियों ने तैयारी भी पूरी कर ली है. थोक वस्त्र विक्रेताओं के अनुसार 130 करोड़ रुपये के कपड़ों से बाजार सज धज कर तैयार है. हालांकि बाजार में अब तक उम्मीद के मुताबिक रौनक नहीं है.

  मार्केट में रौनक नहीं रहने से व्यापारियों में चिंता भी

दुर्गापूजा के दो सप्ताह पहले मार्केट की ऐसी दशा से व्यापारियों में चिंता भी है. बावजूद उनका भरोसा कायम है और इस वर्ष अच्छी आमदनी की आशा बनी हुई है. उम्मीद है कि हर साल की तरह बीसीसीएल, रेलवे आदि बड़े संस्थानों में कर्मचारियों को बोनस मिलने के बाद मार्केट में अचानक उछाल आएगी. शहर के बड़े कपड़ा कारोबारी इस वर्ष 20 फ़ीसदी से अधिक कारोबार का अनुमान लगा रहे हैं.

बाजार मंदा, फिर भी तेज होगा धंधा : रितेश नारनोलिया

[caption id="attachment_424522" align="aligncenter" width="232"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ritesh-narnolia-232x300.jpeg"

alt="" width="232" height="300" /> रितेश नारनोलिया , उपाध्यक्ष थोक वस्त्र विक्रेता संघ[/caption] थोक वस्‍त्र विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष रितेश नारनोलिया ने बताया कि इस वर्ष मार्केट थोड़ा मंदा है. बावजूद विगत 2 वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष लगभग 130 करोड़ रुपये का कारोबार होने की प्रबल संभावना है. कारोबार में 20 फीसदी से अधिक इजाफा होने का अनुमान है. नारनोलिया के अनुसार दुर्गा पूजा से र छठ तक तीन लॉट माल बेचते थे. परंतु अब तक उन्होंने सिर्फ एक लॉट ही माल मंगवाया है. उन्होंने कहा कि बाजार को देखते हुए दीपावली से पहले एक बार फिर नए वैराइटीज का आर्डर दिया जाएगा.

        बोनस के बाद मार्केट में आएगी उछाल : राजेश 

[caption id="attachment_424528" align="aligncenter" width="217"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/rajesh-khndelwal-217x300.jpeg"

alt="" width="217" height="300" /> राजेश खंडेलवाल अध्यक्ष थोक विक्रेता संघ[/caption] केंदुआ के थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश खंडेलवाल ने बताया कि फिलहाल मार्केट में थोड़ी नरमी है. पूजा नजदीक आने पर बीसीसीएल और रेलवे में बोनस भुगतान के बाद मार्केट लंबी छलांग लगाएगा. उन्होंने कहा कि साड़ी, युवतियों के लिए लॉन्‍ग व शॉर्ट गाउन के बाद इस वर्ष मेशो गाउन महिलाओं के लिए नई वैराइटी होगी. कीमत डेढ़ से 5 हजार रुपये तक है. इस वर्ष पूजा में ओरगेंजा, सिल्क, जोमैटो, सिमर की साड़ियों की भी अच्छी डिमांड है. उनकी रेंज भी 500 से 3000 रुपये तक है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-was-a-stir-in-the-area-due-to-landslide-in-akashkinari-settlement/">धनबाद

: आकाशकिनारी बस्ती में भू धंसान से इलाके में मचा हड़कंप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही