Search

 
 
 

बक्सर : उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर पथराव, लोगों ने घेरा, दिखाया काला झंडा

 
Buxar : जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के काफिले में सोमवार को हमला हुआ है. काफिले पर लोगों ने पथराव किया है. लोगों ने उपेंद्र कुशवाहा को काला झंड़ा दिखाया है.  हालांकि, इस हमले में उपेंद्र कुशवाहा पूरी तरह से सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि हमला उस समय हुआ जब उपेंद्र कुशवाहा बक्सर से लौट रहे थे. पथराव के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को खदेड़ा. इसे भी पढ़ें -अंडमान-निकोबार">https://lagatar.in/early-morning-earthquake-tremors-in-andaman-nicobar-magnitude-4-9-on-the-richter-scale/">अंडमान-निकोबार

में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 थी तीव्रता

बक्सर में भी नीतीश कुमार की काफी आलोचना की

बता दें कि पिछले कई दिनों से उपेंद्र कुशवाहा बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के चीफ नीतीश कुमार को लेकर लगातार हमलावर हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने बक्सर में भी नीतीश कुमार की काफी आलोचना की. कुशवाहा ने पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाया है. नीतीश कुमार की नसीहत के बाद कुशवाहा ने कहा कि वो मूली-गाजर नहीं जो उसे उखाड़ फेंक दिया जायेगा. वह कहीं नहीं जा रहे हैं. वह पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

दो लोगों के सिर पर लगी चोट 

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा बक्सर से लौट रहे थे. भोजपुर के जगदीशपुर थाने के नयका टोला के पास कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाया. इसके बाद कुशवाहा के काफिले पर पथराव कर दिया.हालांकि, काफिले में चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को खदेड़ा. इसके बाद कुशवाहा समर्थक और विरोध कर रहा पक्ष आपस में भिड़ गया. दोनों पक्ष में जमकर मारपीट और लाठियां चली. उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनके दो लोगों के सिर पर चोटें लगी हैं और पुलिस ने किसी तरह उनके लोगों को बचाया. इसे भी पढ़ें -राज्यपाल">https://lagatar.in/governors-attitude-is-negative-government-should-bring-ordinance-ratan-tirkey/">राज्यपाल

का रूख नकारात्मक, सरकार लाए अध्यादेश: रतन तिर्की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही