Search

 
 
 

शेयर बाजार में लिवाली, सेंसेक्स 307 अंक मजबूत होकर बंद, रिलायंस टॉप गेनर

 

LagatarDesk : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. शुक्रवार को सेंसेक्स">https://www.bseindia.com/">सेंसेक्स

और निफ्टी">https://www.nseindia.com/">निफ्टी

दोनों इंडेक्स में उछाल देखने को मिला. सेंसेक्स कारोबार के शुरुआत में 51,381 के स्तर पर खुला था. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 307 अंकों की तेजी के साथ 51,422.88 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी कारोबार की शुरुआत में 15421.2 पर खुला था. कारोबार के अंत में निफ्टी 109.05 अंकों के उछाल के साथ 15,446.90 के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले भी लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

दो दिनों से शेयर बाजार में उछाल देखने को मिल रहा था.

सेंसेक्स के 17 शेयर लाल निशान पर बंद

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. जबकि 13 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखें, बीएसई के सेंसेक्स में लिस्टेड रिलायंस और एम एंड एम टॉप गेनर की लिस्ट में शामिल रहें. जबकि सनफार्मा और डॉ रेड्डीज टॉप लूजर्स की लिस्ट में रहें.

रिलायंस के शेयरों में 5.85 फीसदी का उछाल

सेंसेक्स में सबसे अधिक 5.85 फीसदी की तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज में देखी गयी. कारोबार की समाप्ति पर यह 2094.90 के भाव पर बंद हुआ. इसके बाद एम एंड एम के शेयर 2.13 फीसदी की मजबूती के साथ 846.20 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि एचडीएफसी बैंक 1.47 फीसदी की तेजी के साथ 1501.15 के भाव पर बंद हुआ. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा,  इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी के शेयर भी मजबूत होकर बंद हुए.

सनफार्मा के शेयरों में 4.3 फीसदी की गिरावट

दूसरी ओर सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया के शेयर लुढ़क कर बंद हुए. सेंसेक्स में सनफार्मा के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली. इसके शेयर 4.3 फीसदी की गिरावट के साथ 669.65 के स्तर पर बंद हुआ. इसके बाद बजाज फिनसर्व 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 11686.20 रुपये के भाव पर खत्म हुआ. जबकि आईसीआईसीआई बैंक 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 643.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ.

निफ्टी 50 के 24 शेयरों में रही गिरावट

निफ्टी 50 में लिस्टेड कंपनी के 26 शेयर में तेजी देखने को मिली. जबकि 24 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. आज के कारोबार में मेटल शेयरों में उछाल देखा गया. वहीं बैंक और फाइनेंशियल शेयरों से बाजार को काफी सपोर्ट भी मिला. जबकि फार्मा के शेयरों में बिकवाली देखी गयी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही