Search

 
 
 

भजन गाकर ईश्वरीय अवतरण और नवयुग के आगमन का दिया संदेश

 

ब्रह्माकुमारी के आध्यात्मिक मेले में 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में साझा की गई जानकारी

Hazaribagh : ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से मटवारी गांधी मैदान में आयोजित सात दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेले में ईश्वरीय सेवाएं चल रही है. इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में जानकारी साझा की जा रही है. यहां ज्ञान युक्त मेडिटेशन कराया जा रहा है. डॉ. सीमा ने गीतों के माध्यम से ईश्वरीय अवतरण का संदेश दिया. विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी मुन्ना सिंह भी पधारे और अन्य अतिथियों के साथ मिलकर महाआरती की. इसमें ब्रह्माकुमारी संस्था की अलका दीदी, पूजा दीदी, निक्की दीदी, नवीन भाई, देव भाई , शंभू भाई, मनोहर भाई, संतोष भाई, प्रकाश भाई मीना माताजी, प्रतिभा माताजी, रश्मि माता जी, मोहिनी माताजी, किरण माता जी, विष्णुप्रिया बहन आदि ने भाग लिया. साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. इसके जरिए ईश्वरीय अवतरण और नवयुग के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया. सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर 22 अगस्त से

मटवारी कृष्णापुरी गली-2 में 22 अगस्त से सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर लगाया जाएगा. सुबह नौ बजे और शाम चार बजे से डेढ़ घंटे राजयोग मेडिटेशन का कार्यक्रम होगा. यह जानकारी ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अलका बहन ने दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-53.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : न्यूबॉर्न">https://lagatar.in/newborn-hearing-screening-will-be-done-for-deaf-mute-screening-11-crores-will-be-spent-on-the-scheme/">न्यूबॉर्न

हियरिंग स्क्रीनिंग से होगी नवजातों की मूक-बधिर जांच, योजना पर खर्च होंगे 11 करोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही