Search

 
 
 

यूपी, बिहार समेत छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपनुचाव

 
New Delhi : छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान तीन नवंबर को होंगे, जबकि नतीजे छह नवंबर को आएंगे. बता दें कि महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओड़िशा की एक-एक विधानसभा सीट पर मतदान होंगे जबकि बिहार के दो विधानसभा सीटों पर मतदान कराए जाएंगे. ये उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओड़िशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे. निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन चुनावों की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी. मतों की गिनती छह नवंबर को होगी.

छह नवंबर को परिणाम आएंगे

यूपी में लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ विधासनसभा सीट पर भी तीन नवंबर को वोटिंग होगी. ये सीट विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीती थी. लेकिन यहां से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का बीते दिनों निधन हो गया था. जिसके बाद से ये सीट खाली हुई है. अधिसूचना की तारीख सात अक्तूबर होगी. जबकि नामांकन की तारीख 14 अक्तूबर, 17 अक्तूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है. तीन नवंबर को मतदान होंगे जबकि छह नवंबर को परिणाम आएंगे.

ओड़िशा के धामनगर में भी होंगे चुनाव

महाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ  और ओड़िशा की धामनगर (SC) विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे.
इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-thrown-near-the-cemetery-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: युवक की हत्या कर शव को कब्रिस्तान के पास फेंका, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही