Search

कैबिनेट : 15.36 लाख बच्चों को मिलेगा अंडा, झारखंड में  उद्योग लगाना अब होगा आसान

सीएम चंपाई सोरेन की कैबिनेट में लिए गए कई अहम निर्णय, 40 प्रस्ताव की स्वीकृति

Ranchi : आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को अंडा देने का रास्ता साफ हो गया है. सरकार ने इसमें आ रही समस्या को दूर करने का अहम निर्णय लिया है. अब खुद आंगनबाड़ी सेविका बाजार से अंडा खरीद सकेंगी. इसके लिए सरकार प्रति अंडा 6 रुपये के हिसाब से सेविकाओं को भुगतान करेगी. इससे राज्य के 38,400 आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के अध्ययनरत 15.36 लाख बच्चों को सीधा फायदा होगा. दरअसल पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी बच्चों को कुपोषण से दूर करने और उसे पौष्टिक भोजन के तहत अंडा वितरण का निर्णय लिया था. पूर्व सीएम ने घोषणा की थी कि मुर्गी पालन करने वाली ग्रामीण महिलाओं एवं स्वंय सहायता समूहों से अंडा लिया जाएगा. मगर जितने संख्या में अंडा चाहिए, वह पूरी नहीं हो पर रही थी. इसके बाद यह योजना कई तकनीकी पेंच में फंस गया. अब जाकर चंपाई सोरेन सरकार ने इसमें परिवर्तन करते हुए खुद सेविकाओं के द्वारा अंडा खरीदने का निर्णय लिया. अब सीधे सेविका अंडा खरीद सकेंगी, इसके लिए सरकार प्रति अंडा छह रुपये देगी. यह निर्णय बुधवार को सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गयी. सरकार ने एक और अहम निर्णय लेते हुए कारखाना अधिनियम में संशोधन किया है. अब सरकार ने उद्योग लगाने के लिए पूर्व लाइसेंस लेने के नियम में बड़ा बदलाव किया है. अब इसकी न्यूनतम वैधता दस वर्ष से घटाकर 1 वर्ष और अधिकतम वैधता बढ़ाकर 15 वर्ष तक कर दिया गया है. अब एक वर्ष के लिए लाइसेंस शुल्क जमा करके लाइसेंस लिया जा सकेगा. इससे झारखंड में उद्योग लगाने में आसानी होगी.

नमक अब फ्री में राशन दुकान से मिलेगा

राज्य सरकार अब नमक वितरण योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना किया है. इसके तहत अब कार्डधारियों को प्रत्येक परिवार को एक किलो फ्री फ्लो रिफाइन नमक का वितरण करेगी. इसी तरह सरकार ने दाल वितरण योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना किया है. इसके तहत राशन कार्डधारियों को राशन दुकान से प्रति किलो एक रुपये दाल देगी. इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/dsp-sajid-zafar-raised-questions-on-posting-wrote-on-facebook-i-have-decided-to-resign-from-the-job/">DSP

साजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा – मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp