- प्रमंडलीय आयुक्त का पद सचिव रैंक का, जिम्मेवारी विशेष सचिव रैंक के अफसर को
- 16 साल की सेवा के बाद आईएएस अफसर को मिलता है सचिव रैंक में प्रमोशन
- 44 प्रमोटी आईएएस में से सिर्फ दो ही अफसर सचिव रैंक में हैं पदस्थापित
- 40 प्रमोटी आईएएस नहीं पहुंच पाएंगे सचिव रैंक तक
16 साल की सेवा के बाद सचिव रैंक में होता है प्रमोशन
किसी भी आईएएस की सेवा के 16 साल बाद सचिव रैंक में प्रोन्नति होती है. विशेष सचिव का वेतनमान 1,18,500 से 2,14,100 है. जबकि सचिव रैंक के अफसरों का वेतनमान 1,44,200 से 2,18,200 रुपये होता है. खास कर राज्य सेवा से आईएएस संवर्ग में प्रमोट हुए 29 अफसर अब तक विशेष सचिव रैंक के हैं, जबकि राज्य सेवा से आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति पाए सिर्फ दो अफसर ब्रजमोहन कुमार और मनोज कुमार झा ही सचिव रैंक के हैं.44 प्रमोटी आईएएस में से सिर्फ दो ही सेक्रेटरी रैंक में
वर्तमान में 44 प्रमोटी आईएएस में से सिर्फ दो अफसर ही सचिव रैंक में पहुंच पाए हैं. इनमें 2007 बैच के मनोज कुमार और 2008 बैच के चंद्रकिशोर उरांव शामिल हैं. मनोज कुमार 31 अगस्त 2026 को और चंद्रकिशोर उरांव 31 मई 2024 को रिटायर हो जाएंगे.सिर्फ तीन अफसर ही पहुंच सकते हैं सचिव रैंक तक
प्रमोटी आईएएस में से सिर्फ तीन अफसर ही सचिव रैंक तक पहुंच सकते हैं. इनमें 2012 बैच के अफसर अजयनाथ झा, 2011 बैच के प्रभात कुमार और 2012 बैच के ही रवि रंजन कुमार शामिल हैं. इसकी वजह यह है कि अजय नाथ झा की सेवानिवृत्ति की तिथि 31 जनवरी 2029 है. रवि रंजन कुमार 30 जून 2028 को रिटायर होंगे, वहीं प्रभात कुमार का रिटायरमेंट 30 सितंबर 2029 है.इन अफसरों का सचिव रैंक तक पहुंचना मुश्किल
नाम बैच रिटायरमेंट की तिथि आलोक त्रिवेदी 2010 31.08.2024 संजय सिन्हा 2010 31.05.2024 हरि कुमार केसरी 2010 30.04.2025 सुमन कैथरिन किस्पोट्टा 2010 30.05.2025 बालकिशुन मुंडा 2010 31.01.2025 लालचंद दादेल 2010 31.10.2025 गायत्री कुमारी 2010 31.03.2024 नेलशन बागे 2011 31.11.2025 शशि प्रकाश झा 2011 31.11.2025 अंजनी मिश्रा 2011 31.12.2025 अंजनी दूबे 2011 30.04.2024 अमित प्रकाश 2011 31.12.2024 गोपालजी तिवारी 2011 31.11.2026 शेखर जमुआर 2011 31.12.2025 संजय कुमार 2011 31.07.2026 अरविंद कुमार 2011 29.02.2024 राजू रंजन राय 2011 31.12.2024 पवन कुमार 2011 31.12.2025 अनिल कुमार 2011 30.06.2024 अक्षय कुमार सिंह 2012 31.08.2025 मनमोहन प्रसाद 2012 31.07.2025 शशि भूषण मेहरा 2012 31.07.2025 प्रदीप तिग्गा 2012 31.01.2025 पूनम प्रभा तिर्की 2012 31.05.2025 कुमुद सहाय 2012 31.12.2026 मनोहर मरांडी 2012 30.04.2026 ज्ञानेंद्र कुमार 2013 31.08.2025 अजय कुमार सिंह 2013 31.07.2025 अमल कृष्ण सत्यजीत 2013 30.06.2028 अभय नंदन अंबष्ठ 2013 30.06.2026 विधानचंद्र चौधरी 2013 30.09.2026 शैलेंद्र कुमार लाल 2013 30.09.2027 राजीव रंजन 2013 31.12.2028 सुनील कुमार 2013 30.04.2026 सुनील सिंह 2013 31.07.2026 विजय कुमार गुप्ता 2013 31.01.2027 कृष्णा कुमार सिंह 2014 29.02.2026 सत्येंद्र कुमार 2014 31.11.2026 रंजीत कुमार लाल 2014 31.03.2029 मनोज कुमार रंजन 2014 31.10.2028 इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/dsp-sajid-zafar-raised-questions-on-posting-wrote-on-facebook-i-have-decided-to-resign-from-the-job/">DSPसाजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा – मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया [wpse_comments_template]
Leave a Comment