Search

 
 
 

चौपारण में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर 23 सितंबर को

 
Chouparan : चौपारण प्रखंड मुख्यालय परिसर में 23 सितंबर को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक दिवसीय शिविर लगाया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएम जागेश्वर शर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेशानुसार शिविर में 6 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. इस शिविर में जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सा दल का गठन किया गया है. इसमें मनोचिकित्सक डॉ रूपा घोष व शहनवाज जफर, ईएनटी डॉ. दीपक कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक प्रताप व डॉ. संजीव हेम्‍ब्रम, नेत्र सर्जन डॉ. उमेश प्रसाद, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. रवि कुमार, लिपिक दानिएल बारला का नाम शामिल है. इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखंड से रहेंगे. शिविर में ये लाना जरूरी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लाभुकों को शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र आवदेन के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की छाया प्रति और प्रभावित अंग का पूरा दो फोटो लाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-opium-cultivator-moin-munda-jailed-for-9-years-the-court-ruled-on-the-testimony-of-sp/">रांची

: अफीम की खेती करने वाले मोईन मुंडा को 9 साल की जेल, SP की गवाही पर कोर्ट ने सुनाया फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही