Search

 
 
 

Jamtara News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रखंड में इस दिन लगेंगे कैंप

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर पूरे जिले के सभी प्रखंडों में जुलाई माह के दौरान विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे.
 

Jamtara: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर पूरे जिले के सभी प्रखंडों में जुलाई माह के दौरान विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:

 https://lagatar.in/chaibasa-news-over-15000-applications-for-ug-and-pg-admissions-at-kolhan-university

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान समय में ड्राइविंग लाइसेंस की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को उनके घर के नजदीक ही लाइसेंस संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. विशेष शिविर में पात्र आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन लिए जाएंगे, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा सड़क सुरक्षा नियमों, गुड सेमेरिटन (राहवीर) योजना और हिट एंड रन से संबंधित प्रावधानों एवं लाभों की भी जानकारी दी जाएगी.

 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

 

प्रखंडवार कैंप की तिथियां इस प्रकार हैं:

जामताड़ा प्रखंड
जामताड़ा प्रखंड कार्यालय – 2 एवं 3 जुलाई 2026

मिहिजाम नगर परिषद – 6 एवं 7 जुलाई 2026

नारायणपुर प्रखंड
नारायणपुर प्रखंड कार्यालय – 9 एवं 10 जुलाई 2026

पबिया पंचायत भवन – 13 एवं 14 जुलाई 2026

करमाटांड़ प्रखंड
प्रखंड कार्यालय – 20 एवं 21 जुलाई 2026

फतेहपुर प्रखंड
प्रखंड कार्यालय – 23 एवं 24 जुलाई 2026

नाला प्रखंड
प्रखंड कार्यालय – 27 एवं 28 जुलाई 2026

कुंडहित प्रखंड
प्रखंड कार्यालय – 30 एवं 31 जुलाई 2026

 

कैंप के सफल संचालन के लिए उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रज्ञा केंद्रों और सीएससी केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस विशेष अभियान का लाभ उठा सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही