Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 1,042 नए शिक्षक, 29 जून को नियुक्ति पत्र देंगे CM हेमंत

Ranchi: झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार नियुक्ति अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को राजधानी रांची के टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में आयोजित समारोह में 1,042 चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहेंगे.


शिक्षा विभाग के अनुसार, नियुक्ति प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. जिला स्थापना समितियों से प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं. इन शिक्षकों की नियुक्ति से प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों को नियमित शिक्षण सुविधा उपलब्ध होगी.


इस चरण में कक्षा 1 से 5 के लिए 274 और कक्षा 6 से 8 के लिए 768 सहायक आचार्यों की नियुक्ति की जा रही है. मध्य विद्यालयों में भाषा, गणित एवं विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की तैनाती होगी. इनमें सामाजिक विज्ञान के 387, गणित एवं विज्ञान के 231 और भाषा विषय के 150 शिक्षक शामिल हैं.


जिलावार नियुक्तियों में पलामू सबसे आगे है, जहां 123 शिक्षकों को नियुक्ति मिलेगी. गिरिडीह में 92, कोडरमा में 81, साहिबगंज में 63, पश्चिमी सिंहभूम में 61, देवघर में 59, दुमका में 54, गोड्डा में 53 और पाकुड़ में 51 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. वहीं रामगढ़ में सबसे कम चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे.


राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में करीब 26 हजार सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी. अब तक लगभग 12,500 शिक्षकों को नियुक्त किया जा चुका है. 29 जून को होने वाली नियुक्तियों के बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही