Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची ट्रैफिक अलर्ट : मोहर्रम के चलते 27 जून को इन रूट्स पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

Ranchi : मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को राजधानी रांची में निकलने वाले पारंपरिक जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक जुलूस मार्ग और उससे जुड़े कई प्रमुख रास्तों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

इसे भी पढ़े...


प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम का जुलूस निर्धारित रूट से होकर निकलेगा. इसके मद्देनजर संबंधित मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और यातायात को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर अन्य इलाकों में भी स्थिति के अनुसार डायवर्जन लागू किया जा सकता है.

Uploaded Image

एडवायजरी


लोगों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट की जानकारी जरूर लें और पुलिस द्वारा तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें. इससे जाम की समस्या से बचा जा सकेगा और जुलूस भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा.


मोहर्रम को लेकर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी निकाला. इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की.


प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. साथ ही भरोसा दिलाया गया है कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

इन मार्गों से गुजरेगा मोहर्रम का जुलूस  

प्रशासन के अनुसार, मुहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग से निकाला जाएगा. जुलूस विश्वनाथ चौक से शुरू होकर काली मंदिर, वुल हाउस, फतेहउल्लाह रोड होते हुए कर्बला चौक तक पहुंचेगा. जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.  
  

जरूरत के अनुसार बदले जाएंगे अन्य रूट  

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मुख्य जुलूस मार्ग के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी आवश्यकता पड़ने पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा. जुलूस की स्थिति, भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस मौके पर ही वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करेगी. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक संबंधी जानकारी प्राप्त कर लें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर जाने से बचें. इससे जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा और जुलूस भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही