Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू सड़क हादसे के बाद चेकपोस्ट तोड़फोड़ मामले में 34 नामजद समेत 150 लोगों पर केस

सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे और पुलिस चेकपोस्ट में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में 34 नामजद और 150 से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट को नुकसान पहुंचाने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Palamu: सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे और पुलिस चेकपोस्ट में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में 34 नामजद और 150 से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट को नुकसान पहुंचाने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. नामजद आरोपियों में एक राजनीतिक दल के कुछ स्थानीय नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं.

 

डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है. घटनास्थल के वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पोखराहा स्थित नेशनल हाईवे बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में मजीद अंसारी की मौत हो गई थी. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इसी दौरान पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही