Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : 27 जून को निकलेगा मोहर्रम जुलूस, बंद रहेंगे सभी स्कूल

मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून (शनिवार) को रांची जिले के कई इलाकों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे.  जुलूस के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   मोहर्रम पर्व के अवसर पर 27 जून (शनिवार) को रांची जिले के कई इलाकों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे.  जुलूस के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है. 

 

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 27 जून को रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे. यह फैसला स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही और संभावित असुविधा से बचने के लिए लिया गया है.

 

हालांकि, जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षा निर्धारित है, वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), रांची को पहले से सूचना देकर परीक्षा आयोजित कर सकते हैं. जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों व आम लोगों से सहयोग करने और मोहर्रम का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही