Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Weather News: 3-4 दिनों में झारखंड में मॉनसून पहुंचने का आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा फिलहाल डालटनगंज से होकर गुजर रही है. अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून के राज्य के बाकी हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा फिलहाल डालटनगंज से होकर गुजर रही है. अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून के राज्य के बाकी हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

 

26 और 27 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. हालांकि गढ़वा, पलामू और चतरा में मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है, लेकिन वहां भी गरज के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

 

28 जून से 2 जुलाई के बीच रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने का अनुमान है. हालांकि मॉनसून की सक्रियता बढ़ रही है, लेकिन 1 जून से 26 जून तक झारखंड में सामान्य से 61 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. इस अवधि में सामान्य 149.8 मिमी बारिश की जगह केवल 59 मिमी बारिश हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही